
लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही दून पुलिस ने अपनी कमर कस ली है इसी के चलते आज रायपुर पुलिस ने आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिश्रित आबादी/संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च कर लोगों से निर्भीक व निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील कि है आपको बता दे कि आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत आम जनता मे सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से आज दिनाँक 16/03/2024 को थाना रायपुर पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा रायपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत वाणी बिहार, जैन प्लाट एमडीडीए कालोनी, अधोईवाला, आर0के0 पुरम, चूना भट्टा, सहस्त्रधारा रोड, ऋषि नगर, मधुर विहार, मयूर विहार, राजीव नगर कंडोली, एटीएस कॉलोनी, सोमनाथ नगर, आमवाला तपोवन रोड आदि स्थानों पर मिश्रित आबादी तथा सवेंदनशील क्षेत्रों पर मार्च करते हुए अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया, साथ ही आम जन से चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त