
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। लोकसभा चुनाव आते ही कांग्रेस को छोड़कर जाने वालों का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड में कांग्रेस को करारे झटकों के साथ ही गहरे सदमे भी लग रहे हैं। कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेन्द्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद गत विधानसभा चुनाव में लेंसीडाउन विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर भारी मतों से पराजित हुई पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकीरति गुसाईं ने भी आज कांग्रेस से नाता तोड़कर इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि वह भी शीघ्र ही भाजपा में शामिल होने वाली हैं। कांग्रेसियों के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने का सिलसिला यदि इसी तरह जारी रहा तो आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही