
हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे जहां उन्होंने चार धाम यात्रा के लिए किए जा रहे पंजीकरण स्थल का निरीक्षण किया और देश के अलग-अलग राज्यों से आए श्रद्धालुओं से भी बात की इस दौरान यात्रियों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा वैसे तो यात्रा पूरी तरह से व्यवस्थित चल रही है पिछले दिनों बड़कोट और बद्रीनाथ का निरीक्षण किया और यात्रियों से भी बात की और सभी यात्री संतुष्ट हैं हरिद्वार और ऋषिकेश में जो हमारा यात्रा प्रारंभ करने का स्थल है वहां पर काफी संख्या में लोग आ रहे हैं ऑफलाइन जिनका रजिस्ट्रेशन होना है धामों की अपनी एक कैपेसिटी है अभी तक 1500 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था संख्या काफी होने के बाद धामों में बात करके इस कैपेसिटी को बढ़ाया जाएगा।

4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहां एग्जिट पोल पहले आ चुके हैं और देश की जनता ने तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट किया है और ऐतिहासिक विजय होगी जीत से बड़ी जीत होगी।


More Stories
स्वास्थ्य महानिदेशक ने महानिदेशालय मे आयोजित की अहम बैठक,समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश.!
सड़को पर आवारा घूम रहे पशुओं पर डीएम सख्त दिखाया रूप ,आवारा पशुओ का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा,एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर*
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी भेजा जेल, पुलिस ने कबाड़ी और आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर चोरी का सामान किया बरामद.!