उत्तराखंड में पैदल मार्ग पर शाम पांच बजे से सूर्योदय तक यात्रा पर रोक, तेज बारिश में भी नहीं जाएंगे यात्री…….
देहरादून: बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे और गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जगह-जगह पत्थर व मलबा गिर रहे हैं, जिससे जानमाल का खतरा बना है।
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार को तीन यात्रियों की मौत के बाद प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शाम पांच बजे से अगले दिन सूर्योदय तक पैदल मार्ग पर यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी है। वहीं तेज बारिश होने पर दिन में भी यात्रा का संचालन नहीं हेागा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैदल मार्ग के सभी संवेदनशील स्थानों पर जवान तैनात किए गए हैं। सोमवार को दोपहर 2 बजे तक सोनप्रयाग से 2147 श्रद्धालुओं ने धाम के लिए प्रस्थान किया।
उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आए दिन हो रही बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे और गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जगह-जगह पत्थर व मलबा गिर रहे हैं, जिससे जानमाल का खतरा बना है। कह, केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा, गौरीकुंड व लिनचोली आदि स्थानों में स्थिति काफी संवेदनशील बनी है।
ऐसे में मौसम और पैदल मार्ग की स्थित को देखते हुए शाम पांच बजे से अगले दिन सुबह सूर्योदय तक पैदल मार्ग पर यात्रा प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं तेज बारिश होने पर दिन में भी यात्रा संचालित नहीं होगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सतर्कता के साथ यात्रा करने की अपील की है।


More Stories
देहरादून की डालनवाला पुलिस ने पत्नी के कातिल को किया गिरफ्तार, आरोपी ने मामूमी से कहासूनी मे पाठल से काटकर कर दीं थी अपनी पत्नी की हत्या,
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द