उत्तराखंड में मौसम विभाग ने प्रदेश में अधिकतर जगहों पर 29 और 30 मार्च को बिजली और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की……
देहरादून: मंगलवार को मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश में अधिकतर जगहों पर 29 और 30 मार्च को बिजली और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं अगले 24 घंटे में पिथौरागढ़ जिले में हल्की वारिश की भी संभावना है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 13.4 डिग्री, जबकि मुक्तेश्वर का तापमान अधिकतम 21.9 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नैनीताल में मंगलवार सुबह धूप खिली रही। दोपहर बाद हल्के बादल आने लगे थे जिससे धूप की तपिश कम होने लगी।
दोपहर तीन बजे बाद आसमान बादलों से ढक गया और नगर में कोहरा छा गया। शाम को ठंड में इजाफा रहा। अधिकतर लोग जैकेट पहने नजर आए। शहर का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।


More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही