उत्तराखंड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य अल्मोड़ा जेल शिफ्ट, जेलर से की थी हाथापाई, मुकदमा दर्ज…….
अल्मोड़ा: अंकिता हत्याकांड के बाद से मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को चमोली जनपद के पुरसाड़ी कारागार में रखा गया था। यहीं से पुलकित को पेशी पर कोटद्वार ले जाया जाता था।
अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को चमोली के पुरसाड़ी कारागार से अल्मोड़ा जेल शिफ्ट कर दिया गया है। पुरसाड़ी कारागार में तलाशी के दौरान 20 जुलाई को पुलकित ने जेलर त्रिलोक चंद्र आर्य से हाथापाई कर दी थी। जिसके बाद जेलर ने पुलकित के खिलाफ चमोली कोतवाली में मामला दर्ज कराया था।
अंकिता हत्याकांड के बाद से मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को चमोली जनपद के पुरसाड़ी कारागार में रखा गया था। यहीं से पुलकित को पेशी पर कोटद्वार ले जाया जाता था। बीते जुलाई माह में भी कोर्ट में पेश करने के बाद पुलकित को पुरसाड़ी कारागार लाया जा रहा था। कारागार के बाहर तलाशी के दौरान उसने जेलर के साथ ही हाथापाई कर दी थी।
जेलर त्रिलोक चंद्र आर्य ने बताया कि कारागार में बंदियों को कोई भी सामान अपने साथ बैरक में ले जाने की अनुमति नहीं होती है, लेकिन पुलकित सामान को अपने साथ ले जाने लगा। रोके जाने पर उसने हाथापाई की। जिसके बाद इस मामले में चमोली कोतवाली में पुलकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।


More Stories
रायपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री ने ₹ 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास, कहा-शारदा तटबंध आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव बनेगा