उत्तराखंड में पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट खुले…….
रूद्रप्रयाग: पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट मंत्रोचारण के साथ पूजा- अर्चना पश्चात विधि-विधान से खुल गये हैं। इस अवसर पर श्री तुंगनाथ मंदिर को भब्य रूप् से फूलों से सजाया गया था। कपाट खुलते समय ढ़ाई हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।तुंगनाथ में इस दौरान मौसम सर्द रहा।
श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली 7 मई को श्री मर्केटेश्वर मंदिर से भूतनाथ मंदिर प्रवास हेतु आ गयी थी। 9 मई को चोपता प्रवास कर आज 10 मई को प्रात चोपता से श्री तुंगनाथ मंदिर परिसर पहुंची तथा द्वार पूजा पश्चात विधि-विधान से आज दिन 12 बजे श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुल गये।
कपाट खुलने के पश्चात भगवान श्री तुंगनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप् से जगाकर श्रृगार रूप् दिया गया उसके बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।
श्री तुंगवाथ जी के शीतकालीन गद्दी स्थल श्री मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में इस दौरान मठापति रामप्रसाद मैठाणी,प्रबंधक बलबीर नेगी,पुजारी प्रकाश मैठाणी,विनोद मैठाणी सहित मंदिर समिति के अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय हक- हकूकधारी मौजूद थे।


More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप