उत्तराखंड में LT के पद पर चयनित 52 शिक्षिकाओं की नियुक्ति लटकी……
देहरादून: प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों (LT) के पद पर चयनित 52 शिक्षिकाओं की नियुक्ति जाति प्रमाण पत्र के पेंच में लटकी है। शिक्षा निदेशालय ने इनके मामले में शासन से दिशा-निर्देश मांगा है कि इन्हें आरक्षण का लाभ दिया जाना है या नहीं, लेकिन एक महीने बाद भी इस संबंध में शासन ने स्थिति स्पष्ट नहीं की।
शिक्षक पद पर चयनित ये सभी महिला अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा की हैं। जिनकी शादी उत्तराखंड में हुई है। प्रदेश में इन दिनों 2906 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के मुताबिक इन शिक्षिकाओं को आरक्षण का लाभ दिया जाना है या नहीं इस संबंध में विभाग को कई दिन बाद भी शासन से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला।
यही वजह है कि शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी इनकी नियुक्ति लटकी है। इनके मसले पर जाति प्रमाण पत्र की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इनके मसले पर तय किया जाना है कि अनुसूचित जाति और जनजाति की इन चयनित अभ्यर्थियों को जिनका विवाह उत्तराखंड में हुआ है। इन्हें आरक्षण का लाभ दिया जाना चाहिए या नहीं।
मामले को लेकर अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आरएल आर्य ने बताया कि शिक्षक के पद पर चयनित 52 महिला अभ्यर्थियों के मामले में शासन से अब तक कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला।


More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!