उत्तराखंड में नेहरू ग्राम इलाके में कल हुए हत्याकांड के विरोध में जनता सड़कों पर उतर आई है, यहाँ सड़क पर लगाया जाम……
देहरादून: राजधानी देहरादून के रायपुर इलाके के नेहरू ग्राम इलाके में कल हुए हत्याकांड के विरोध में जनता सड़कों पर उतर आई है। नाराज लोगों ने जमकर हंगामा और नारे बाजी करते हुए रिंग रोड पर जाम लगा दिया। इस सूचना पर आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को समझाने बुझाने का प्रयास भी किया।
लोगो में सीधे सीधे रायपुर पुलिस के खिलाफ भी आक्रोश दिखा है। स्थानीय लोगो का कहना है की कल हुए हत्याकांड के आरोपियों के घर को बुलडोजर से गिरवाया जय यह माफिया का अड्डा है गरीबों का उत्पीड़न करना उन्हे बंधक बनाना और बदमाशो को अपने घर में पालना ये भारद्वाज का धंधा लंबे अरसे से चला आ रहा था।
लोगो का यह भी कहना है की रिंगरोड इलाके में लगातार अपराध बढ़ रहे है और रायपुर पुलिस अपराधियो के खिलाफ कारवाई नही कर पा रही है शराब ठेके के आसपास देर शाम से ही माहोल बिगड़ रहा है महिलाओं का घर से निकला दुभर हो गया है। अब आंदोलन रायपुर पुलिस के खिलाफ करने का समय आ गया है।


More Stories
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, फौजी वर्दी, फर्जी आर्मी ID और AI से बनी मॉर्फ्ड फोटो… इंस्टाग्राम पर खुद को ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बताने वाले युवक को SOG नैनीताल ने किया गिरफ्तार. !
हरिद्वार के अरकान को अवैध तमंचा रखने का शौक पड़ा भारी,सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो देख मंगलौर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.!
शिकायत मिलते ही डीएम का कडा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा नशामुक्ति केंद्र सीज करने के आदेश,नशामुक्ति केंद्रों पर डिजिटल पहरा, बनेगा ऑनलाइन डैसबोर्ड-एक क्लिक पर होगी केंद्रीकृत निगरानी,. ड्रग्स के खिलाफ चौकसीः मेडिकल स्टोर, कॉलेजों और संदिग्ध इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर,75 बेड के राजकीय नशामुक्ति केंद्र के लिए प्रथम किस्त 132 लाख अवमुक्त.!