उत्तराखंड में PCS EXAM, 14 जुलाई को परीक्षा प्रदेश में 405 केंद्रों पर दो पालियों में होगी, गड़बड़ी पर नकलरोधी कानून में होगी कार्रवाई, लगेगा आजीवन प्रतिबंध……
देहरादून: परीक्षा को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए आयोग और शासन की ओर से सुरक्षा व गोपनीयता से संबंधित जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं।
पीसीएस प्री परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर नए नकलरोधी कानून के तहत कार्रवाई होगी। उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जाएगा। राज्य लोक सेवा आयोग ने परीक्षा को लेकर जरूरी अपील जारी की है।
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, 14 जुलाई को परीक्षा प्रदेश में 405 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए आयोग और शासन की ओर से सुरक्षा व गोपनीयता से संबंधित जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं। सभी परीक्षा केंद्रों और उनके निकटवर्ती स्थानों पर पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है।
उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं। अफवाहों से दूर रहें। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग या परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के प्रयास करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा नकल विरोधी अधिनियम 2023 व अन्य संगत कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग सभी परीक्षाओं से आजीवन डिबार कर सकता है। उन्होंने ये भी अपील की है कि मानसून को देखते हुए परीक्षा केंद्र तक समय से पहले पहुंच जाएं ताकि असुविधा न हो।


More Stories
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी पौड़ी ने संभाली तैयारियों की कमान,कांवड़ यात्रा मार्ग से मंदिर परिसर तक किया व्यापक स्थलीय निरीक्षणः सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं को परखा, श्रद्धांलुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश।
राजधानी देहरादून मे फिर गुंजी गोलियों की ताड़तडात, शराब के ठेके पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोग गोली लगने से हुये घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी.!
वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 3 शातिर वाहन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 8 दोपहिया वाहन एवं चोरी की 2 एक्टिवा के पार्ट्स हुए बरामद