
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। “जागृति” गढ़वाल जनजागरण संस्था द्वारा स्थानीय समुदाय के कौशल विकास हेतु संचालित सामुदायिक रेडियो “गढ़वाणी” द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने, निर्धन गरीबों, जरूरतमंदो और बेरोजगार युवाओं के निश्वार्थ सहयोग और रोजगार प्रदान करने के लिए समाजसेवी, मृदुभाषी चांद मौला बख्श को “जागृति सम्मान” से अलंकृत किया गया।गत माह रेडियो “गढ़वाणी” के दो वर्ष पूर्ण होने पर समाज में छिपी हुई प्रतिभाओं और समाज में निस्वार्थ सेवा करने वाली विभूतियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मान कार्यक्रम में उत्तराखंड के गौरव और देश के चार पद्मश्री और पद्मभूषण अवॉर्ड प्राप्त डा० अनिल प्रकाश जोशी, पद्मश्री डॉ० माधुरी बड़थ्वाल, पद्मश्री डॉ० कल्याण सिंह रावत और पद्मश्री बसंती बिष्ट द्वारा स्वयंसेवी, निश्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया था। उस दौरान चांद मौला बख्श देश से बाहर होने और कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने के कारण अब उनके भारत आगमन पर उन्हें “जागृति सम्मान” प्रदान किया गया। उन्हें सम्मान पत्र मोमेंटो, गोल्डन कलर मैडल पारंपरिक सांस्कृतिक टोपी और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्रदान करने वाले “जागृति” संस्था के अध्यक्ष और रेडियो “गढ़वाणी” के मुख्य संपादक मनीष भट्ट ने बताया की चांद मौला बख्श को यह सम्मान उनके अभिनव निश्वार्थ सेवाभाव जैसे बाढ़ आपदा हो या कोरोना के दौरान सेवा, जिले भर के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को कोटद्वार , दिल्ली, चेन्नई से लेकर विदेश ( दुबई) तक में रोजगार प्रदान करने तथा दुबई में उत्तराखंड की संस्कृति आधारित “कौथिक” मेले जैसे कार्यक्रम के आयोजन जैसे निस्वार्थ सेवाकार्य और समय-समय पर कई जरूरतमंदो की मदद करने के लिए प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर मनीष भट्ट, तारा दत्त जोशी, समृद्ध नेगी, संदीप कुमार, रोहित रावत आदि मौजूद रहे।

More Stories
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी पौड़ी ने संभाली तैयारियों की कमान,कांवड़ यात्रा मार्ग से मंदिर परिसर तक किया व्यापक स्थलीय निरीक्षणः सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं को परखा, श्रद्धांलुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश।
राजधानी देहरादून मे फिर गुंजी गोलियों की ताड़तडात, शराब के ठेके पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोग गोली लगने से हुये घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी.!
वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 3 शातिर वाहन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 8 दोपहिया वाहन एवं चोरी की 2 एक्टिवा के पार्ट्स हुए बरामद