उत्तराखंड में एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर AHTU देहरादून तथा कोतवाली नगर की संयुक्त टीम द्वारा भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाया अभियान……..
देहरादून: अभियान के दौरान भिक्षावृत्ति में लिप्त 01 महिला व 01 पुरुष के विरुद्ध उत्तर प्रदेश भिक्षावृत्ति अधिनियम 1975 के तहत पंजीकृत कराया अभियोग।
*भिक्षावृति में लिप्त 03 बच्चों को रेस्क्यू कर कराया शैल्टर होम में दाखिल*
*एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद में भिक्षावृत्ति पर प्रभावी रोकथाम लगाये जाने हेतु एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम द्वारा लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनाँक 09/09/2024 को एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून की टीम द्वारा कोतवाली पुलिस की टीम के साथ मिलकर भिक्षावृत्ति पर प्रभावी रोकथाम लगाए जाने हेतु कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान टीम को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दर्शन लाल चौक में रेड लाइट पर 01 महिला, 01 पुरुष एवं 03 बच्चे जोकि आने जाने वाले वाहनों के शीशे खटखटाकर लोगों से भीख मांगते हुए मिले, जिससे आम जन को परेशानी हो रही थी एवं यातायात बाधित हो रहा था।
मौके पर टीम द्वारा भीख मांगने वाले पुरुष एवं महिला को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में उत्तर प्रदेश भिक्षावृत्ति अधिनियम 1975 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा भीख मांगने वाले 03 बच्चों को रेस्क्यू कर मेडिकल परीक्षण के उपरांत बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार 01 बालिका को बालिका निकेतन केदारपुरम में तथा 02 बालकों को समर्पण सोसायटी चन्दन नगर देहरादून में दाखिला कराया गया।


More Stories
दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश की नाकाम, उत्तराखण्ड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देहरादून में प्रिंस चौक के पास स्तिथ सीट कवर गोदाम में लगी भीषण आग
आपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर नशा तस्कर, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की अवैध स्मैक बरामद