उत्तराखंड में अब प्रीतम सिंह की हुई इन नाराज नेताओं से मुलाक़ात, चर्चाओं का बाजार गर्म, वही कांग्रेस आलाकमान भी जुटी डैमेज कंट्रोल में….
देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस में आला कमान के निर्देश पर डैमेज कंट्रोल तो शुरू हो गया है लेकिन नेताओं की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है हालांकि कुछ नहीं तो है जिनकी नाराजगी दूर तो हुई है लेकिन हरीश धामी और मदन बिष्ट जैसे विधायक भी हैं जो नाराज हैं और अभी तक माने नहीं है वही आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह मदन बिष्ट और विक्रम नेगी से मिलने पहुंचे जहां इन तमाम नाराज नेताओं की चर्चा हुई वही इन नेताओं की तस्वीर खासी चर्चाओं में आ गई है
हालांकि नेताओं के अनुसार ये शिष्टाचार मुलाकात है और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की जा रही है वही मुलाकात के दौरान विजयपाल सजवान, राजकुमार और सदन में उप नेता सदन भुवन कापड़ी भी मौजूद रहे।

कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति से उपजे असंतोष को देखते हुए डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने गुरुवार को भी कुछ विधायकों से बातचीत की।
हाईकमान के स्तर से प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी लगातार आर्य और माहरा के संपर्क में हैं। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, रवि बहादुर, खुशहाल सिंह अधिकारी से उनकी बातचीत हो चुकी है। हालांकि धारचूला विधायक हरीश धामी और द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट की नाराजगी अभी कायम है।


More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !