उत्तराखंड में यहाँ तीसरी शादी से पहले दूल्हे को दूसरी पत्नी ने भरे बारात चप्पलों से पीटा….
उधमसिंहनगर : ऊधमसिंहनगर में एक ऐसा मामला सामने आया जो कि एक चर्चा का विषय बन गया, मामला भी ऐसा की एक युवक की पत्नी ने दूल्हे की शादी समारोह में पहुंच कर जम कर धुनाई लगा दी। दूल्हे की चप्पल से धुनाई वाली वीडियो कैमरे में लाइव कैद हो गयी है। अब ये मामला क्षेत्र में एक चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपको बता दें कि उधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर के बुध बाजार स्थित कंबोज धर्मशाला में हो रही शादी में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जिस वक्त दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला कीर्ति गदरपुर पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची, जिसके बाद हुए हंगामे के चलते शादी रुकवा दी गई।
बाद उसके दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे के साथ चप्पलों से धुनाई कर दी। दूल्हे की जायदा धुनाई होते देख गदरपुर सब इंस्पेक्टर सुनील सूतेली ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हे को बचाकर गदरपुर थाना परिसर ले गए। इस मौके पर दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला कीर्ति सैनी ने बताया कि उनका मायका मेरठ में और उसकी शादी मुरादाबाद के कांठ तहसील के गांव में हुई थी, उनकी शादी को एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है। यह आए दिन मारपीट गाली गलौज करता था। दहेज की मांग करता था, जिस पर उनका विवाद चल रहा था।
आज दूल्हा बनकर गदरपुर क्षेत्र में आया है। यहां पर एक और शादी रचा रहा था गदरपुर पुलिस को सूचना गदरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह शादी रुकवा दी है। वहीं कीर्ति सैनी के भाई का कहना है कि इस लड़के ने उनकी बहन को भी धोखा दिया था और आज गदरपुर में भी यह धोखे से शादी कर रहा था गदरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी रुकवा दी है। वहीं गदरपुर के लड़की पक्ष के लोग इस मामले की तहरीर देने के लिए गदरपुर थाना परिसर में एकत्र हो रहे हैं।


More Stories
माह फरवरी-2026 में आयोजित SSC परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील