उत्तराखंड में भव्य कांवड़ संग झूमते-गाते पहुंच रहे शिव भक्त, तीन दिन में 12 लाख से ज्यादा ने भरा जल…….
हरिद्वार: पंचक के बीच भी कांवड़ यात्रा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री रुड़की होते हुए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। झूमते-गाते कांवड़ यात्रियों को देख शहर का माहौल भी शिवमय हो गया।
धर्मनगरी में तीसरे दिन छह लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्यों की तरफ रवाना हो गए। अब तक तीन दिन के अंदर 12 लाख 40 हजार कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, लगातार कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

पहले दिन 2.40 लाख और दूसरे दिन चार लाख कांवड़िए पहुंचे थे। अब तीसरे दिन बुधवार को छह लाख कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल भरकर रवाना हुए हैं। कुल 12.30 लाख कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं।
बुधवार को जिले में 29,911 छोटे-बड़े वाहनों ने प्रवेश किया है। अलग-अलग गंगा घाटों से गंगा में डूबने से छह कांवड़ यात्रियों को एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीम ने बचाया है।

बुधवार को भी हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री रुड़की होते हुए गए। शहर और इसके आसपास कई संस्थाओं की ओर से शिविर लगाए गए हैं। वहां भंडारे आदि की उचित व्यवस्था की गई है। साथ ही कई संस्थाएं फलों का भी वितरण कर रही हैं।
जगह-जगह पर डीजे लगाकर यात्रियों के लिए भजन और आराम करने के लिए टेंट की भी व्यवस्था की गई है। शहर और हाईवे से गुजर रहे कांवड़ यात्री एक दूसरे की मदद कर भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।


More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !