उत्तराखंड में भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की, भूपेंद्र नेगी को मिली बड़ी जिम्मेदारी……
देहरादून: उत्तराखंड युवा कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही नियुक्तियों को लेकर खींचतान आखिरकार राष्ट्रीय नेतृत्व के बदलते ही समाप्त हो गई राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की जगह युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को बनाया गया है।
इसी के तहत प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने अपने प्रदेश कार्यकारिणी एवं कुछ जिलों और विधानसभा के कार्यकारिणी में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन किया है जिसमें मुख्य रूप से देहरादून जिले के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष गढ़वाल विश्वविद्यालय एवं वर्तमान में राष्ट्रीय संयोजक युवा कांग्रेस भूपेंद्र नेगी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
पूर्व में भूपेंद्र नेगी देहरादून युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि गढ़वाल विश्वविद्यालय रह चुके हैं एवं वर्तमान समय में राष्ट्रीय संयोजक युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ राज्यों में से सह प्रभारी युवा कांग्रेस के रूप में काम कर रहे हैं।


More Stories
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी पौड़ी ने संभाली तैयारियों की कमान,कांवड़ यात्रा मार्ग से मंदिर परिसर तक किया व्यापक स्थलीय निरीक्षणः सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं को परखा, श्रद्धांलुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश।
राजधानी देहरादून मे फिर गुंजी गोलियों की ताड़तडात, शराब के ठेके पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोग गोली लगने से हुये घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी.!
वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 3 शातिर वाहन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 8 दोपहिया वाहन एवं चोरी की 2 एक्टिवा के पार्ट्स हुए बरामद