October 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड में गौला नदी में अचानक मछली मरने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों में आक्रोश, जानिए क्या है पूरा मामला।

उत्तराखंड में गौला नदी में अचानक मछली मरने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों में आक्रोश, जानिए क्या है पूरा मामला….

हल्द्वानी : हल्द्वानी के जमरानी स्थित गौला नदी में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नदी में केमिकल मिला दिया गया, जिसके चलते नदी का पानी दूषित हो गया और सारी मछलियां मर गई, पूरा मामला जमरानी स्थित गौला नदी का है, जहां पर देर रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नदी में केमिकल मिला दिया गया था, जिसके चलते नदी का पानी दूषित हो गया और बड़ी मात्रा में मछलियां भी मर गई, सुबह नदी में ग्रामीणों ने मरी मछलियां देखी तो क्षेत्र में आक्रोश फैलने लगा, अक्रोशित क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय निवासियों का कहना है की इस तरह की शरारत से नदी का पानी भी दूषित होता है, साथ ही जलस्तर में भी कमी आती है, स्थानीय लोगों के कहा इसकी शिकायत पटवारी के साथ ही अन्य अधिकारियों से भी करेंगे।

Share