उत्तराखंड प्रदेश में आज पड़े CBI के छापे जानिए क्यों और कहा….
देहरादून : उत्तराखंड में सीबीआई ने ईपीएफओ दफ्तर में गड़बड़ी की शिकायत पर हल्द्वानी और देहरादून कार्यालय में छापेमारी की है। सीबीआई की टीम दोनों दफ्तरों में दस्तावेजों की जांच कर रही है। सीबीआई की टीम पहुंचने से विभाग में हड़कंप मचा है।
सूत्रों का कहना है कि ईपीएफओ देहरादून और हल्द्वानी को लेकर लगातार गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। इस पर आज सीबीआई देहरादून ने 10 सदस्यीय दो टीम बनाकर देहरादून जीएमएस रोड और हल्द्वानी स्थित दफ्तर में छापेमारी को भेजी।
आज दोनों टीमें दफ्तर खुलते ही अंदर छापेमारी में जुट गई। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में आज सीबीआई की टीम ने कर्मचारी भविष्य निधि के ऑफिस में पहुंच कर 2021-22 वित्तीय वर्ष के अभिलेखों का सर्वेक्षण किया।
टीम के पहुंचने के बाद से कर्मचारियों में खलबली मच गई। कर्मचारी सारी रिपोर्ट सीबीआई की टीम को उपलब्ध करा रहे है। दोनों दफ्तर में टीम द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा है। जिसकी फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद ही मामले में अगली कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।


More Stories
एसजीआरआर विश्वविद्यालय रंगा तिरंगे के रंग में, जोश और जज्बे के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम!
हिंदुस्तान के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर एस0डी0इंटर कॉलेज में देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रमों ने भरा देश भक्ति का जोश,
राजधानी की सुरक्षा को लेकर देहरादून पुलिस ने हर तरफ चलाया सघन चेकिंग अभियान,रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से लेकर हर चौक चौराहो पर दिखी पुलिस मुस्तैद, आम शहरीयों के लिए मित्र पर अपराधियों के लिए काल है उत्तराखंड पुलिस – एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल !