उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन किये। यात्रा व्यवस्थाओं पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया……
देहरादून: श्री केदारनाथ धाम 24 जुलाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रात:भगवान केदारनाथ जी के दर्शन किये भगवान का जलाभिषेक किया। मंदिर दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री यात्रा व्यवस्थाओं एवं पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम से वापस रवाना हुए।
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया तथा केदारनाथ यात्रा के संबंध में जानकारी दी।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग,समन्वयक आरसी तिवारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, विपिन तिवारी,प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, विक्रम रावत,ललित त्रिवेदी सहित तीर्थ पुरोहित रहे मौजूद।



More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !