उत्तराखंड में सीएम के निर्देश के बाद एक्शन में विभाग, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास हुए भू कटाव को बचाने की कवायद शुरू……
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद अब सिंचाई विभाग एक्शन मोड़ में आ गया है। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास हुए भू कटाव को बचाने की कवायद शुरू हो गई है, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला ने टीम के साथ निरीक्षण कर जल्द से जल्द बचाव कार्य करने के निर्देश दिए।
हालांकि सिंचाई विभाग के कार्य में गौला नदी का जलस्तर बाधा बन रहा है साथ ही पोकलैंड मशीन को नदी में जाने का रास्ता भी नहीं मिल रहा, फिलहाल विभाग द्वारा एक पोकलैंड मशीन से काम कराया जा रहा है।
गौला नदी में पानी ज्यादा होने के कारण चैनलाइजेशन के काम में तेजी नहीं आ पा रही है जिसके बाद सिंचाई विभाग अब यूपीसीएल से विद्युत लाइन हटवाकर मशीन नदी में ले जाने का प्रयास कर रहा है जिससे काम में तेजी आ सके और जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास हो रहे भू कटाव को रोका जाए।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह