उत्तराखंड में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में जा रहे वाहन की बाइक सवार युवकों से हुई टक्कर, हादसे में एक युवक का कटा पैर, दूसरा गंभीर…..
हरिद्वार: जिला मुख्यालय से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए रुड़की भेजी जा रही फॉर्च्यूनर कार से बाइक सवार दो युवकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक का पैर कट गया। जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई हैं। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
हादसा सिडकुल थानाक्षेत्र के रोशनाबाद में हुआ है।पुलिस के मुताबिक, तेलीवाला गांव निवासी मोहित और शाहरुख टाइल्स-पत्थर लगाने का काम करते हैं। रोजाना की तरह दोनों शनिवार की सुबह गांव से काम के लिए रोशनाबाद की ओर आ रहे थे।
एआरटीओ कार्यालय के पास फॉर्च्यूनर कार से उनकी टक्कर हो गई। आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत होने के चलते दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में मोहित के दाहिने पैर का नीचे का हिस्सा कट गया जबकि शाहरुख के सिर में चोट आई है।
हादसे की सूचना पर पुलिस ने दोनों को नजदीक के अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत देखते हुए मोहित और शाहरुख को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिस फॉर्च्यूनर कार से हादसा हुआ है, वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए रुड़की भेजी जा रही थी। दोनों घायलों का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
एसटीएफ उत्तराखण्ड ने की बड़ी कार्रवाई, काशीपुर में अवैध अन्तराष्ट्रीय कॉल सेन्टर/डिजिटल एक्सचेंज का किया भंडाफोड़, *प्राप्त इनपुट पर एसटीएफ की साइबर क्राइम कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्यवाही, इस प्रकरण में 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अन्य सहयोगियों की भूमिका की जा रही है जांच।
उत्तराखंड मे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), क़ी जडे हो रही मजबूत, निशा कालौनी को उत्तराखंड महिला प्रकोष्ठ क़ी प्रदेश अध्यक्ष किया मनोनीत,आने वाले चुनाव मे महिलाओ क़ी सुरक्षा को लेकर जाउंगी जनता के बीच -निशा कालौनी !
ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने की कार्यवाही,करीब 03 वर्ष पुराने मामले में एक वारंटी को किया गिरफ्तार.!