
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान *राष्ट्रीय अध्यक्ष, (महिला प्रकोष्ठ) माननीय चंद्रप्रभा भाटिया* ने * निशा कालौनी को उत्तराखंड (महिला प्रकोष्ठ) का प्रदेश अध्यक्ष* नियुक्त किया यह जानकारी देते हुए प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव भार्गव ने बताया क़ी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तराखंड के *प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर* सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी एवं महिला प्रकोष्ठ की अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं और सभी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।चंद्रप्रभा भाटिया ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती निशा जी के नेतृत्व में उत्तराखंड की महिलाओं को संगठन से जुड़ने की नई प्रेरणा मिलेगी तथा महिला प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होकर पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने निशा कालौनी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे एक समर्पित समाजसेवी एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा, नई शक्ति और नई दिशा प्रदान करेगा तथा उत्तराखंड में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत करेगा।
कार्यक्रम का समापन सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएँ देने तथा संगठन को मजबूत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने की कार्यवाही,करीब 03 वर्ष पुराने मामले में एक वारंटी को किया गिरफ्तार.!
हरिद्वार क़ी सिडकुल पुलिस ने थाने के गेट पर हंगामा करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार !
माह फरवरी-2026 में आयोजित SSC परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार