*साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के 7 हजार की धनराशि जनपद रुद्रप्रयाग साइबर सैल द्वारा करायी गयी वापस*
मुकेश चन्द्र निवासी ताल जामण, जिला रुद्रप्रयाग के साथ कुछ दिनों पहले साइबर ठगी हुई थी, साइबर ठगों ने इनको झांसे में लेकर इनके खाते से 7 हजार की धनराशि हड़प ली थी। इनके द्वारा अपनी शिकायत साइबर हैल्पलाइन पर की गयी। उनकी शिकायत साइबर सैल पुलिस कार्यालय में प्राप्त होने पर साइबर सैल कार्मिकों द्वारा इनसे वार्ता कर इनसे आवश्यक विवरण मांगा गया। साइबर सैल में नियुक्त कार्मिकों द्वारा सम्बन्धित वॉलेट/गेटवे से पत्राचार इनकी धनराशि को इनके खाते में वापस करवा दिया गया है। श्री मुकेश द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा वर्ष 2022 में साइबर ठगी के शिकार हुए 20 व्यक्तियों के कुल 1595037 (पन्द्रह लाख पिचानब्बे हजार सैंतीस रुपये) वापस कराये गये हैं। इस अवधि में साइबर अपराध सम्बन्धी कुल 16 अभियोग भी पंजीकृत किये गये हैं।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि साइबर अपराध से बचने हेतु किसी भी प्रकार के लोभ, लालच एवं झांसे में न आयें।

More Stories
मसूरी झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में समाई कार,कार मे चार लोग थे सवार; पुलिस और एस डी आर एफ पहुंची मौके पर,रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही भारी दिक्कत.!
देहरादून डीएम डॉ आशीष चौहान ने दिये सम्बंधित विभागों को सख्त निर्देश,मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधान,आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव निस्तारण कार्य तत्काल करे शुरू, नदी-नालों की सफाई पर रहेगा विशेष जोर डीएम आशीष चौहान !
सीएम धामी ने उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को किये नियुक्ति पत्र वितरित