यूपी के संभल स्थित बनियाठेर थाना क्षेत्र की एक 13 वर्षीय किशोरी को आए दिन रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ करना एक दूसरे समुदाय के युवक को भारी पड़ गया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है। इस बीच गिरफ्तार युवक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी युवक का कह रहा है कि अब कभी नहीं करुंगा छेड़छाड़… सभी मेरी मां-बहन हैं।
साफ-सफाई का काम करती है किशोरी
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह चंदौसी में साफ-सफाई का कार्य करती है। 10 जून की शाम करीब आठ बजे वह चंदौसी से जब अपने घर आ रही थी। तभी रास्ते में आशिफ और फैजल ने रास्ते में उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गाल पर थप्पड़ मारकर भाग गए

तीन महीने से कर रहे थे किशोरी को परेशान
पीड़िता ने बताया कि दोनों युवक तीन महीने से उसे परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी आशिफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद वायरल हुआ वीडियो
वहीं गिरफ्तारी के बाद आशिफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आशिफ कह रहा है कि वह कभी छेड़छाड़ नहीं करेगा और सभी महिलाएं उसकी मां-बहन हैं। थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया कि छेड़खानी के मामले में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

More Stories
कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ने एसएसपी देहरादून से की मुलाक़ात,सोशल मीडिया पर फ़र्ज़ी पोस्टों पर रोक लगाने के लिए सौपा ज्ञापन !
किसी की जान को दिखा खतरा तो शांहनवाज़ ने फिर से तोड़ दिया अपना रोज़ा, इंसान की जान बचाना सब से बड़ी इबादत -शांहनवाज़ !
डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन; राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में की छापेमारी, मौके पर मिली खामियों को देख चढ़ा डीएम का पारा !