
सहारनपुर जिले मे देवबंद के फुलास अकबरपुर में नमाज के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें छह से अधिक लोग घायल हो गए। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फुलास अकबरपुर गांव में स्थित मस्जिद में तरावीह के दौरान कुछ युवकों में शोर करने से मना करने पर कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि नमाज के बाद जैसे ही दोनों पक्षों के लोग मस्जिद से बाहर निकले उनके बीच फिर से बहस होने लगी।
देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर पुलिस की मौजूदगी मे ही एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इसमें दोनों पक्षों के फारूक, महताब, अंजार, उवैस, शहबाज और शहजाद आदि घायल हो गए मार पीट के बाद मोके पर मौजूद पुलिस घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि इसमें दो लोगों को नाजुक हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, मारपीट की वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी घायलों के परिजनों का आरोप हैं की मोके पर मौजूद पुलिस मूक दर्शक बन का तमाशा देखती रही अगर पुलिस चाहती तो झगडे को रोका जा सकता था

More Stories
रायपुर क्षेत्र में हुए वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को दून पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझाया, घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घर पर काम करने वाला नौकर ही निकला घटना का सूत्रधार
प्रेमनगर क्षेत्र मे हुई मारपीट की घटना का संज्ञान लेकर पुलिस स्वयं बनी वादी, दोनों ही पक्षों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर घटना में शामिल 2 महिलाओं सहित 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन