सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार)नैनीताल
उत्तराखण्ड में भीमताल के परिताल नदी में डूबे नाबालिग का शव एस.डी.आर.एफ.की टीम ने मुश्किलों के बाद बरामद कर लिया है। शनविवर को अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया चिन्मय, नदी में नहाते वक्त डूब गया था। जिला प्रशासन, एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ.और नैनीताल पुलिस टीम तभी से चिन्मय की तलाश में जुटी थी।
भीमताल में धारी से पदमपुरी मार्ग पर सड़क से दो किलोमीटर अंदर नदी में बने परीताल में शनिवार को हल्द्वानी निवासी 17 वर्षीय चिन्मय जीना डूब गया था। शनविवर शाम के बाद रविवार को भी एस.डी.आर.एफ., एन.डी.आर.एफ.और पुलिस के गोताखोरों ने देर शाम तक लगातार खोजबीन की। चिन्मय की असफल तलाश से कोई फायदा नहीं मिला। जानकारी के अनुसार शनिवार को चिन्मय जीना अपने पांच दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया हुआ था। अचानक नदी में नहाते समय चिन्मय का पैर फिसला और वो डूब गया। चिन्मय की तलाश रविवार को जारी रही और इसमें एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ.की टीम के अलावा स्थानीय लोगों के साथ रैस्क्यू अभियान चलाया गया। लेकिन चिन्मय का पता नहीं चल सका जिसके बाद आज सवेरे से एक बार फिर से तलाश अभियान चलाया गया। आज एस.डी.आर.एफ.के गोताखोरों को सफलता मिली और चिन्मय के शव को कांटों की मदद से रैस्क्यू कर निकाला गया।

More Stories
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा