
दिनांक 14/08/2025 को ब्लॉक बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान, ब्लॉक प्रमुख पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के समर्थकों पर *पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, सशस्त्र विद्रोह किया गया तथा जान से मारने की धमकी* दी गई।
*घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट* उर्फ गोधन सिंह पुत्र श्री मोहन सिंह निवासी छड़ा खैरना, थाना भवाली, जिला नैनीताल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।
इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
*थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में विवेचना के दौरान, नामजद 06 अभियुक्तों को 14/08/2025 को हस्वाकायदा गिरफ्तार, 02 वाहन सीज* किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1. दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल पुत्र सुरेंद्र सिंह (28 वर्ष) – निवासी चित्रकूट, कोटद्वार रोड (चोरपानी), रामनगर
2. यश भटनागर उर्फ यशु (19 वर्ष) पुत्र राजीव भटनागर निवासी शिवलालपुर रोनिया, रामनगर
3. वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की (39 वर्ष) पुत्र मोहन राम निवासी लखनपुर, रामनगर
4. रविंद्र कुमार उर्फ रवि (28 वर्ष) पुत्र चंदन प्रकाश, निवासी ढेला पटरानी, रामनगर
5. प्रकाश भट्ट (28 वर्ष) पुत्र गोपाल दत्त निवासी खुरियाखत्ता नं. 08, बिंदुखत्ता
6. पंकज पपोला (29 वर्ष) पुत्र नर सिंह, निवासी खुरियाखत्ता नं. 09, बिंदुखत्ता
*गिरफ्तारी टीम थाना बेतालघाट*
1 थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद
2 हेड कां. विनोद सिंह
3 हेड कां. नवीन पांडे
4 कां. दीपक सामंत
5 कां. दीपक सिंह
6 एच.जी. कपिल बुधोड़ी

More Stories
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र दिगम्बर ने एमएमए में जीत की दर्ज़,मिक्स मार्शल आर्ट में दिगम्बर ने इंडोनेशिया के अंगा को पराजित कर मेडल पर किया कब्ज़ा,दिगम्बर ने दरबार मे मत्था टेक कर श्रीमहंत देवेन्द्र दास से लिया आशीर्वाद !
देहरादून-मसूरी मार्ग पर नए डबल लेन पुल का शिलान्यास, 12.17 करोड़ से होगा निर्माण* *मसूरी की लाइफलाइन बनेगा आधुनिक सेतु, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश !
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाक़ात, धामी को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर दीं बधाई, मसूरी के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से की चर्चा !