
बॉबी शर्मा (राष्ट्रीय दिया समाचार)डोईवाला
देहरादून से हरिद्वार जा रही क्रेटा कार चलते चलते आग के गोले मे तब्दील होने के बाद कार मे सवार तीन सवारो ने बमुश्किल अपनी जान बचाई सुचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर जाकर धकती कार की आग पर काबू पाया प्राप्त जानकारी के अनुसर क्रेटा कार संख्या – UK17 C 0090 क्रेटा, जिसे कार चालक दीपचंद पुत्र चमन लाल निवासी ग्राम हालू माजरा थाना भगवान पुर हरिद्वार चला रहा था तथा उक्त वाहन में संजय गोस्वामी पुत्र हरी गिरी निवासी ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून व रजनीश कुमार पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी करगी ग्रांट देहरादून सवार थे, जो देहरादून से ऋषिकेश जा रहे थे। हर्रा वाला चौकी के पास लक्ष्मण सिद्ध मंदिर जाने वाली रोड के पास अचानक कार में आग लग गई, घटना की सूचना पर डोईवाला पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर फायर सर्विस को बुलाया गया तथा दमकल के वाहनो की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, कार सवार तीनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा