राजधानी का दून मैडिकल कालेज आजकल मोबाईल झपटमारो की पसंदीदा जगह बनी हुई एसएसपी आफिस के ठीक सामने मैडिकल कालेज की इमर्जेंसी कंपाउंड मे मोबाईल झपटमार कब किसका मोबाईल झपटकर भाग जाते है कानो कान खबर नही होती कहने को तो इमरजेंसी कंपाउंड मे पुलिस चौकी स्थापित की गई थी लेकिन चौकी मे पुलिस कर्मी दिखाई नही देते आज शाम करीब 5बजे पहाड से अपने बिमार को लेकर आई एक महिला के हाथ से मोबाईल झपटमार मोबाईल छीनकर भाग ही रहा था कि मैडिकल कालेज के गार्डो की सूझबूझ से चोर पकड मे आ गया मोबाईल छीनने की भनक मिलते ही गार्ड ने इमरजेंसी के मेन गेट को बंद कर चोर की तलाश शुरू कर दी तो चोर को बाउंड्री से बाहर छंलाग लगाते समय पकड लिया जिसके बाद गुसांई तिमारदारो की भीड ने चोर की जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले करने पुलिस चौकी पहुचे तो करीब एक घंटा चली अफरा तफरी कै बावजूद चौकी मे बैठा सिपाही मोबाईल मे गेम खेलता रहा ,एसएसपी आफिस के ठीक सामने मौजूद पुलिस चौकी मे तैनात पुलिस कर्मियो की लापरवाही के चलते आये दिन मरीजो और तिमारदारो के साथ इस तरह की घटना होना कही ना कही एसएसपी के सुरक्षित दून की कल्पना को पलीता लगा रही है ऐसे मे पुलिस अधिकारीयो को चाहिए कि दून मैडिकल कालेज जैसे भीडभाड वाली जगहो पर बावर्दी जवानो के साथ-साथ बिना वर्दी के जवानो की भी ड्यूटी लगाये ताकि जो मरीज और तीमारदार मेडिकल कालेज मे इलाज कराने आते है उनके माल की हिफाजत हो सके।

More Stories
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा