
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनाँक 06/03/2025 को परशुराम चौक ऋषिकेश के पास आकस्मिक चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त अजय कुमार पुत्र मुकेश शाह निवासी ग्राम व थाना वीरगंज जिला परसा नेपाल हाल निवासी त्रिवेणीघाट ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष को 01 किलो 210 ग्राम अवैध गांजे की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*बरामद माल*
01 किलो 210 ग्राम अवैध गांजा
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- अजय कुमार पुत्र मुकेश शाह निवासी ग्राम व थाना वीरगंज, जिला परसा नेपाल, हाल निवासी त्रिवेणीघाट, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 23 वर्ष।
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 नवीन डंगवाल
2- कानि0 अभिषेक
3- कानि0 सोहन सिंह
4- कानि0 आशुतोष

More Stories
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी सब्ज़ी बेचने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक का कारोबार.!
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन,सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक.!
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन