
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 19/05/2025 को चैकिंग के दौरान आदुवाला आम के बगीचे के पास से एक नशा तस्कर शहबाज़ को 104.02 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर मु0अ0स0 – 111/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पूछताछ विवरण :-*
पूछताछ में अभियुक्त शहबाज द्वारा बताया गया कि उक्त स्मैक को वह मिर्जापुर सहारनपुर के रहने वाले जिशान नाम के व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीदकर लाया था तथा जिसे वह कुंजा ग्रांट के रहने वाली हसीबा उर्फ माडी पत्नी तसव्वर उर्फ भुरा, निवासी कुरैशी मोहल्ला कुंजा ग्रान्ट, विकासनगर को देने जा रहा था, जिसके साथ मिलकर अभियुक्त नशे के आदि व्यक्तियों को उक्त स्मैक को ऊँचे दामो में बेचता था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- शहबाज पुत्र सलीम निवासी गाडा रोड अस्पताल के पास, मिर्जापुर, सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र- 25 वर्ष
*वांछित अभियुक्त :-*
1- जीशान निवासी मिर्जापुर, सहारनपुर, उ0प्र0।
2- हसीबा उर्फ माडी पत्नी तसव्वर उर्फ भुरा निवासी कुरैशी मोहल्ला, कुन्जाग्रान्ट, थाना विकासनगर
*बरामदगी विवरण :-*
104.02 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत 31 लाख रुपये)*
*पुलिस टीम*
1- निरी0 शंकर सिह बिष्ट, प्रभारी थाना सहसपुर
2- व0उ0नि0 विकास रावत, थाना सहसपुर
3- उ0नि0 विवेक राठी, चौकी प्रभारी धर्मावाला
4- कानि0 सुरेश रावत
5- कानि0 सन्दीप कुमार
6- कानि0 मनदीप

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही