
मनजीत सिंह( राष्ट्रीय दिए समाचार) पोंटा साहिब
पांवटा साहिब के तारूवाला में एक व्यक्ति के ऊपर दो लोगों ने डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह अपने खेत में काम कर रहा था इतने में अचानक पीछे से तीन लोग आए जिसमें एक युवक बाइक पर बैठा रहा और दो लोगों ने आकर उन पर हमला कर दिया उनके हाथ में डंडे थे और एक के पास पिस्टल नुमा हथियार भी था। पुलिस का मानना है कि आरोपियों के कपड़ों और डिस्कवर बाइक से जल्द पहचान हो जाएगी। इनमें से बाइक सवार के सिर पर काले रंग की पगड़ी भी पहनी हुई थी पांवटा साहिब पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो वारदात को अंजाम देने के बाद और पहले आरोपी नजर आए हैं। आरोपीय तारूवाला स्कूल के मेंन गेट के आगे से होते हुए सूर्य कॉलोनी तक पुलिस ने सीसीटीवी मे दिखाई दे रहे हैंगोरतलब हैं की पांवटा साहिब में पिछले कुछ समय से सुपारी लेकर कुछ बदमाश डंडे तेजधार हथियार यहां तक की गन फायर तक करने से गुरेज नहीं करते हैं। ये बदमाश छोटी सी रकम के लिए किसी पर भी हमला करआसानी से फरार हो जाते हैं लेकिन इस मामले मे
पुलिस ने अपील करते हुए सीसीटीवी फुटेज जारी की है जिसमें तीन आरोपियों को दिखाया गया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस घटनास्थल से लेकर आरोपियों के ठिकाने तक का जायज़ा सीसीटीवी के माध्यम से ले रही है इसके अलावा वारदात की जगह का डंप डाटा निकाला जा रहा हैं वही इस बारे में डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि एक व्यक्ति पर हमला करने को लेकर शिकायत दर्ज की गई है पुलिस सीसीटीवी और अन्य साधनों से इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई और गंभीरता से कम कर रही है। जल्दी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे


More Stories
एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देश पर स्मैक तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी,रामनगर पुलिस ने 64.47 ग्राम चरस तथा 25.43 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार !
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विज़न को गति, आवास एवं नगर विकास योजनाओं में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर सख्ती,ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति, पीएम आवास योजना, लैण्ड पूलिंग स्कीम और डिकंजेशन पॉलिसी पर व्यापक समीक्षा—सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार के स्पष्ट निर्देश !
बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने की चाहत मे एसएसपी देहरादून अजय सिंह की जगह एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल को सौपी कमान !