
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून की कोतवाली पटेलनगर के चंद्रबनी क्षेत्र मे शमशान घाट के पास गंदे नाले में एक पुरुष का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर पुलिस द्वारा शव को नाले से बाहर निकाल कर फील्ड यूनिट के माध्यम से घटना स्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराई गई। शव के निरीक्षण में शरीर पर कोई भी जाहिरा चोट या खरोच के निशान नहीं है। मृतक के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए है।आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने पर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव की पहचान हेतु शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं की जांच करते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। शव की शिनाख्त तथा पोस्टमार्टम के पश्चात मृत्यु के सही कारणों की जानकारी हो पाएगी देहरादून पुलिस ने लोगो से मृतक की पहचान होने पर नजदीकी थाने या पुलिस चौकी सहित 112 पर सुचना देने की अपील की है !

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही