
उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के स्तर से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से दिनांक 01 दिसम्बर 2022 से 02 माह का सघन अभियान चलाया गया है। इस अभियान की पुलिस मुख्यालय स्तर पर निरन्तर समीक्षा की जा रही है। मुख्यालय के स्तर से गत दिवस भी इस सम्बन्ध में वीसी के माध्यम से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये थे।
आज दिनांक 03 जनवरी 2023 को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग से सम्बन्धित वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने हेतु पुलिस कार्यालय कक्ष में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
अभियान से पूर्व जनपद रुद्रप्रयाग के कुल 12 वांछित तथा 02 पुरस्कार घोषित अपराधी थे। अभियान की अवधि में 02 वांछित अपराधी और बढ़ गये थे। जिनमें से आज की तिथि में जनपद पुलिस के स्तर से कुल 14 वांछित अपराधियों में से 10 वांछित गिरफ्तारी हेतु शेष रह गये हैं। पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा इन वांछितों की गिरफ्तारी हेतु किये गये प्रयासों को नाकाफी बताते हुए कड़ी आपत्ति प्रकट की गयी तथा सम्बन्धित थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को वांछितों की धरपकड़ हेतु सार्थक कार्यवाही किये जाने तथा इनकी गिरफ्तारी हेतु टीमें बनाकर रवाना किये जाने के निर्देश दिये गये।
उपस्थित पुलिस उपाधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने सर्किल से सम्बन्धित विवेचकवार क्राइम ओ0आर0 लेते रहें।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिये गये कि आपके द्वारा की गयी कार्यवाही की एक सप्ताह के अन्दर पुनः उनके द्वारा समीक्षा की जायेगी। इसके अतिरिक्त वर्ष 2011 के 02 अभियोगों से सम्बन्धित मफरूर/ईनामी जिन पर कि, क्रमशः 5-5 हजार की पुरस्कार राशि थी, इनकी ईनामी राशि को बढ़ाते हुए क्रमशः 10-10 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया है।
आयोजित हुई समीक्षा गोष्ठी के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, प्रभारी डीसीआरबी पुलिस कार्यालय श्री सदानन्द पोखरियाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग श्री जयपाल सिंह नेगी, थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि श्री योगेन्द्र सिंह गुसाईं, वाचक सुबोध कुमार ममगाईं, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग श्री नरेन्द्र सिंह गहलावत, उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार