
कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर अमृत जैन द्वारा निरंतर कांवड़ मार्ग पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है।इसी क्रम में आज दिनांक 30.07.2026 को थानाक्षेत्र पुरकाजी के कम्हेडा नहर पुल एवं गंग नहर पटरी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ शिविरों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रियों की हरसंभव सहायता करने, डायवर्जन व्यवस्था का प्रभावी पालन कराने, यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कांवड़ यात्रियों से वार्ता कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उन्हें बताया गया कि उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल कांवड़ मार्ग पर निरंतर तैनात है। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या, असुविधा अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर वे तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी, यूपी-112 अथवा स्थानीय पुलिस से संपर्क करें, जिससे उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

More Stories
कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर, धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन
नैनीताल की रामनगर पुलिस ने अवैध नशीली दवाई बेचने वाले शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी ई रिक्शा चलाने की आड़ मे कर रहा था नशीली गोलियों का कारोबार, पुलिस ने आरोपी नदीम के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशीली गोलियां की बरामद.!
कुम्भ मेला 2027- तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन,सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक,प्रभावी कार्ययोजना एवं आपसी समन्वय के साथ तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर,कुम्भ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा,एटीसी पहुंचकर कुम्भ मेला प्रशिक्षण ले रहे जवानों से हुए रूबरू.!