सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
नैनीताल की मॉल रोड में सिल्वर्टन होटल के समीप मैलविल हॉल के आउट हाउस में आग लग गई। बताया गया कि आउट हाउस में केवल एक नैपाली ही रहता था। आग लगने के बाद स्थानीय अरुण कुमार साह ने फायर विभाग और पुलिस को सूचित किया। विद्युत विभाग ने क्षेत्र की बिजली का शट डाउन कर दिया। फायर की छोटी और बड़ी गाड़ी मौके पर पहुंची। घटना के समय आउटहाउस में रहने वाला नैपाली बाहर गया हुआ था। आग लगने के बाद घर की छत से बल्लियां जल जलकर गिरने लगी। शुरू में पानी की कमी पड़ने के बाद आसपास के होटल स्वामियों ने अपनी पानी की टंकियों से पानी उपलब्ध कराया। फायर एल.एफ.एम.हरनाम ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचने मिली उनकी गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। फायर सर्विस के अलावा आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने मादद करी।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त