
मुज़फ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती में रहने वाले व्यापारी राहुल शर्मा (38) का शव बंद घर में पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस के अनुसार उसने पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की घटना स्थल पर जाकर पुलिस ने करीब तीन दिन पहले आत्महत्या करना बताया प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह से नई बस्ती में एक घर के बाहर कुत्ते घूम रहे थे। शनिवार सुबह आसपास रहने वाले लोगों ने घर से आ रही बदबू के बारे में डायल 112 पुलिस को सूचना दी तब नई मंडी कोतवाली पुलिस टीम के साथ कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पड़ोसियों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा तो अंदर एक कमरे में राहुल शर्मा का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए।
पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। घटना की जानकारी पाकर राहुल शर्मा की बुआ का बेटा मोहित शर्मा व अन्य मौके पर पहुंचे। मोहित ने बताया कि राहुल शर्मा की पत्नी आंचल छपार की रहने वाली है। वह कुछ दिन पहले दस साल की बेटी वाणी को लेकर मायके गई थी। पिता पीएनबी में कैशियर थे। लगभग दो साल पहले उनका निधन हो गया था। मां का काफी पहले देहांत हो गया था। करीब एक सप्ताह पहले विवाद होने पर राहुल की पत्नी मायके चली गई थी। राहुल घर में अकेला रह रहा था। जिस कारण युवक तनाव और अवसाद में रहने लगा था। युवक का शव फंदे पर लटका मिला। उसके हाथ की नस भी कटी हुई थी।संभवतः पहले उसने नस काटने कर आत्महत्या का प्रयास किया। बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या की। एमबीए करने के बाद उसने कई साल पहले गुरुग्राम में एक कंपनी में नौकरी की। नौकरी छोड़ कर अब वह पीठ बाजार नई मंडी में कान्हा शृंगार के नाम से दुकान करता था। माता-पिता की मौत के बाद वह पत्नी व बेटी के साथ घर में रहता था।नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक बृहस्पतिवार रात घर आया और इसके बाद उसके घर का दरवाजा नहीं खुला था। संभवत: उसने उसी रात में आत्महत्या की हैं। उसका शव तीन दिन से फंदे पर लटका था। मौत को ज्यादा समय होने से बदबू आने लगी थी। बताया गया कि युवक अपनी पत्नी से परेशान था।

More Stories
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 2209 वाहनों का किया चालान, नियम कायदो को ताक पर रखने वाले 157 वाहनों को किया बंद.!