
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी में लगातार बारिश के बीच मसूरी में आज सुबह एसडीएम कार्यालय परिसर स्थित कर्मचारी आवास पर पहाड़ी से विशाल बोल्डर टूटकर गिर गया। चट्टान कमरे में घुस गई, लेकिन गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
घटना के बाद परिसर में रहने वाले पांच कर्मचारियों ने परिवार सहित सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि पहाड़ी लगातार दरक रही है और अब यहां रहना जान जोखिम में डालने जैसा है। लोगों ने पहाड़ी के ऊपर बने बड़े पानी के टैंक और चल रहे निर्माण कार्य को भी खतरे की वजह बताया है।
सूचना मिलते ही एसडीएम राहुल आनंद मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कर्मचारियों को जल्द सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग करते हुए कहा कि जो कर्मचारी हर आपदा में लोगों की मदद करते हैं, आज वही खुद आपदा की चपेट में हैं। प्रशासन अब पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और जोखिम का आकलन कर रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नैनीताल दौरे की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर, एसपी नैनीताल जगदीश चंद्र ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को किया ब्रीफ.!
उत्तराखण्ड में पहली बार SIM Box के माध्यम से संचालित अवैध टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़,STF की साइबर कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्रवाई, अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का पर्दाफाश,114 अवैध सिम कार्ड सहित 02 SIM Box, 77 एंटीना, राउटर, मोबाइल एवं अन्य उपकरण बरामद,विदेशी/VoIP कॉल्स को भारतीय लोकल नंबर में बदलकर पहचान छिपाने का था खेल,बांग्लादेश के साइबर अपराधियों से नेटवर्क जुड़े होने की जानकारी, करीब 07 माह से संचालित था अवैध गेटवे. !
जोमेटो के डिलीवरी बॉय की कुटाई करने वाले सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब के नशे मे आरोपी ने की थी डिलीवरी बॉय की पिटाई !