
आज दिनांक 07.08.2026 को 11.30 बजे थाना देवप्रयाग पर सूचना प्राप्त हुई कि पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर कुंडधार के निकट एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना देवप्रयाग पुलिस, एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। मौके पर जांच करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन संख्या UK08 BL 0387 (बोलेरो) अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। वाहन में कुल 06 लोग सवार थे जिसमें से 05 लोगों की मृत्यु हो गई है
घायल अरमान पुत्र अफजल, निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार का रेस्क्यू कर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है।
मृतक
1. अफजाल पुत्र अकबर सूफी, उम्र 49 वर्ष
2. शब्बो पत्नी अफजाल उम्र 40 वर्ष
3. अन्नाविया पुत्री अफजाल, उम्र 03 वर्ष
4. शादाब पुत्र अफजल उम्र 14 वर्ष 5. गुफरान पुत्र अकबर उम्र 34 वर्ष
सभी निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को खाई से निकालकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक अफजाल द्वारा पौड़ी में ठेकेदारी का कार्य किया जा रहा था तथा वह अपने परिवार को घुमाने पौड़ी की ओर आ रहे थे और स्वयं गाड़ी चला रहे थे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नैनीताल दौरे की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर, एसपी नैनीताल जगदीश चंद्र ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को किया ब्रीफ.!
उत्तराखण्ड में पहली बार SIM Box के माध्यम से संचालित अवैध टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़,STF की साइबर कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्रवाई, अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का पर्दाफाश,114 अवैध सिम कार्ड सहित 02 SIM Box, 77 एंटीना, राउटर, मोबाइल एवं अन्य उपकरण बरामद,विदेशी/VoIP कॉल्स को भारतीय लोकल नंबर में बदलकर पहचान छिपाने का था खेल,बांग्लादेश के साइबर अपराधियों से नेटवर्क जुड़े होने की जानकारी, करीब 07 माह से संचालित था अवैध गेटवे. !
जोमेटो के डिलीवरी बॉय की कुटाई करने वाले सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब के नशे मे आरोपी ने की थी डिलीवरी बॉय की पिटाई !