
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
मेहुवाला क्षेत्र में परिवहन विभाग (प्रवर्तन) अनुराधा पंत अपने सरकारी कार्य को अंजाम दे रही थी की सामने से एक खनन से भरा ट्रैक्टर आता दिखा तो स्टाफ ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रोककर ट्रैक्टर ट्रॉली के कागजात दिखाने को कहा जिस पर ट्रैक्टर चालक भड़क गया और वाहन के दस्तावेज दिखाने से मना तो किया ही साथ है साथ अधिकारी और स्टाफ के साथ बदतमीज़ी से बात करने लगा साथ ही चालक ने फोन कर अपने साथियो को बुलाया और स्टाफ के साथ हाथा पायी करने को उतारू हो गया और ट्रैक्टर ट्रॉली की चाबी लेकर फरार हो गया जिसके बाद कर अधिकारी अनुराधा पंत ने चालक के खिलाफ ISBT चौकी मे तहरीर देकर पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए आवेदन दिया ISBT चौकी इंचार्ज आशीष कुमार ने बताया की इस मामले मे तीन लोगो के खिलाफ तहरीर मिली है जिस पर जांच शुरू कर दीं है जाँच के बाद क़ानूनी कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी

More Stories
सहस्त्रधारा नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव मे फिर बहा एक पर्यटक, नदी किनारे चेतावनी बोर्ड और नदारद पुलिस ने लील ली एक और जान, बड़ा सवाल आखिर क्या कर रही सीज़न ड्यूटी पर आये पुलिस के जवान.!
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!