
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आदतन/अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्व प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा दिनांक 16/01/2026 को अभियुक्त दिव्यकांत लखेड़ा पुत्र स्व० श्री राम बिहारी लखेड़ा, जिसे जिला मजिस्ट्रेट, देहरादून द्वारा गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3 (3) के अंतर्गत जनहित में 06 माह के लिए जिलाबदर करने के आदेश दिए गए थे, को उक्त आदेशो के अनुपालन में नियमानुसार जिला बदर की कार्यवाही की गई। अभियुक्त दिव्यकांत लखेड़ा को जनपद की सीमा आशारोड़ी से बाहर थाना क्षेत्र जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश में छोड़ा गया तथा स्पष्ट हिदायत दी कि 06 माह की अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर अभियुक्त के विरुद्ध गुण्डा अधि0 के तहत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। सहारनपुर पुलिस को भी अभियुक्त के जिला बदर किए जाने के विषय में अवगत कराया गया।
*नाम पता अभियुक्त :-*
दिव्यकांत लखेड़ा पुत्र स्वर्गीय श्री राम बिहारी लखेड़ा निवासी ऋषि विहार माजरी माफी, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून।

More Stories
देहरादून की रायपुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओ का किया खुलासा, चोरी को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई ज्वेलरी की बरामद, पकडे गए आरोपी घरो मे पेंट पुताई की आड़ मे देते थे चोरी की घटनाओ को अंजाम !
नैनीताल की काठगोदाम पुलिस ने नशे की जड़ पर किया कड़ा प्रहार, पुलिस ने भारी मात्रा मे अवैध के साथ दिलशाद को किया गिरफ्तार,अवैध स्मैक की मंडी बन चुके बरेली से लाकर टम्पू चलाने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक की सप्लाई ,आरोपी से पकड़ी गई अवैध स्मैक की कीमत है करीब 17 लाख, नैनीताल पुलिस ने अब तक करीब सवा चार करोड़ रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,
एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे की कुशल रणनीति का मिला सकारात्मक परिणाम, लक्ष्मण झूला पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार,बांग्लादेशी सनीउर रहमान सत्यसाधू बन कर कर रहा था तीर्थ नगरी ने निवास !