
, राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार )हरिद्वार
हरिद्वार। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम, ग्रामीण निर्माण और जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत पुरूष हॉकी खेल के फाईनल मैच एवं मैडल सेरेमनी कार्यक्रम में अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत गुरुवार को जनपद के वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोशनाबाद में महिला एवं पुरूष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता के फाईनल मैच एवं मैडल सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न राज्यों से प्रतिभाग कर रही महिला एवं पुरूष टीमों को पुरुस्कृत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए महिला टीम की विजयी खिलाड़ियों को सामूहिक रूप से ट्रॉफी देने के साथ-साथ हाकी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला खिलाडियों को गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज़ मेडल देकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग सहित अनेक विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

More Stories
दोहरे मर्डर से दहला उत्तराखंड का हल्द्वानी शहर ,युवक और युवती की पत्थर से कुचलकर की हत्या,पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल की शुरू !
देहरादून पुलिस पर मुख्यमंत्री की नाराज़गी का दिखा खौफ, चंद घंटो मे ही तिब्बती मार्किट हत्याकांड के आरोपोंयों को मुठभेड़ मे किया घायल अवस्था मे गिरफ्तार,एक बदमाश लाडपुर के जंगल मे तो एक लाल तप्पड़ मे बना पुलिस की गोली का शिकार !
मुख्यमंत्री ने की राज्य में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा, एस्केप टनल को समानांतर सड़कों ( पैरेलल रोड्स) के रूप में किया जाए विकसित : मुख्यमंत्री