उत्तराखंड में कालाढूंगी के चकलुवा गाँव में बरसाती नाले ने बरपाया कहर, एक मकान के साथ बही कई एकड़ ज़मीन……..
हल्द्वानी: कालाढूंगी के चकलुवा गांव में बरसाती नाला रौद्र रूप दिखाते हुए एक मकान व कई एकड़ जमीन अपने साथ बह ले गया। निहाल नदी का चकलुवा की ओर रुख करने से विगत वर्षो लगातार नुक्सान हो रहा है। कल रात आया बरसाती नाला चकलुवा के रामपुर निवासी प्रेम बहादुर का मकान हुआ और कई ग्रामीणों की जमीन अपने साथ बहा कर ले गया।
वहीं ग्रामवासी डर के साये मैं जीने को मजबूर है। इसी के साथ यह नाला अन्य ग्रामीणों के खेतो को अपने साथ बहा ले गया वह कई ग्रामीणों के खेतों में मलबा भी भर गया है। जिससे ग्रामीण परेशान है।
वहीं कालाढूंगी उपजिलाधिकारी रेखा कोहली ने बताया की हमारे द्वारा पटवारी को भेज कर निरक्षण कराया गया है जो घर बहा है व नाले की सीमा में बना था हमारे द्वारा पीड़ित की मानक अनुसार सहायता की जाएगी।प्रशाशन ने आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया वही उप जिलाधिकारी ने बताया की मानसून शुरू होने से पूर्व ही नदी किनारे बसे लोगों को नोटिस जारी किए गए थे उसके उपरांत भी ये लोगो ने घर खाली नहीं किए।

More Stories
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शातिर नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त के कब्जे से लगभग साढे 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.28 ग्राम स्मैक बरामद
मादक पदार्थों की तस्करी मे लिप्त एक अभियुक्त को थाना राजपुर तथा एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 80 लाख रू0 मूल्य की 259 ग्राम स्मैक की बरामद
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा