विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
*दिनाँक 14/12/2024 को आईएमए पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान यातायात डाइवर्ट प्लान।
दिनांक 14/12/2024 को समय प्रातः 07.00 से 12.00 बजे तक ।*
नोटः- उक्त डायवर्ट समय को यातायात दबाव के अनुसार घटाया / बढाया जा सकता है।
*यातायात प्लान -*
1- परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।
2- बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जायेगा ।
3- प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक / मिट्ठी बेरी होते हुए शिमला बाईपास रोड से निरंजनपुर मण्डी से शहर की ओर भेजा किया जायेगा । एवं विशेष परिस्थिति में प्रेमनगर से आने वाले यातायात को एमटी सेक्शन गेट से आईएमए के अन्दर से रांघडवाला की ओर भेजा जायेगा ।
4- सेलांकुई / भाऊवाला से आने वाले समस्त वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये नया गांव से शहर की ओर भेजा जायेगा
5- देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा ।
*अपील*
*प्राप्त जानकारी के क्रम में जिन अभ्यर्थीयों की दिनांक 14/12/2024 को प्रतियोगी परीक्षा है, वे सभी आईएमए परेड डायवर्ट के दृष्टिगत निर्धारित परीक्षा केन्द्र में समय से पहले पहुँचना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सभी बैरियर पॉइंट्स पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों यथा संभव सहायता के निर्देश दिए गये है। इस दौरान यदि किसी परीक्षार्थी को कोई समस्या पेश आती है तो वह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को अपनी समस्या से अवगत करा सकते है।*

More Stories
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार