August 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पुलिस चौकी की नाक के तले बे खौफ चल रहा अवैध शराब और सट्टे का कारोबार।

राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून

पुलिस महानिदेशक के आवास से चंद किलोमीटर की दूरी पर मौजूद राजीव नगर कंडौली मे आजकल शाम होते ही महिलाओ और लडकियो का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है कारण कीसी शेर या चीते की दहशत नही बल्कि क्षेत्र मे बिक रही अवैध शराब के कारोबारीयो की वजह से हर गली हर मोड पर मिलने वाले शराबीयो की बदतमीजीयो का खौफ है शाम ढलते ही राजीव नगर कंडौली के चौक मधुशाला मे तब्दील हो जाते है चौक और गलियो मे चाय और फास्ट फूड की दुकानो मे शराबीयो की महफिले सज जाती है नाम ना छापने की शर्त पर स्थानीय लोगो ने हमारे प्रतिनिधि को बताया की कई बार मयूर विहार पुलिस चौकी मे लिखित और मौखिक रूप से इस मामले की शिकायत की गई लेकिन मामला सिफर बटा जीरो ही साबित हुए है कई लोगो ने दबी जुबान मे छत्रीय पार्षद की मिलीभगत भी जाहिर की है स्थानीय लोगो ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिह के कार्य करने शैली की प्रसंसा करते हुए गुहार लगाई है कि इस क्षेत्र मे रहने वाले लोगो को इन अवैध शराब बेचने वालो पर लगाम लगाकर आये दिन होने वाली परेशानायो से निजात दिलाने दिलाये ।

Share