
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
आज पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था निलेश आनंद भरणे द्वारा कांवड़ मेले के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
इस बैठक में कांवड़ मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।
* कांवड़ मेले के दौरान कानून व्यवस्था और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।
– कांवड़ मेले के दौरान प्रभावी यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की जाए ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके।
– कांवड़ मेले में स्वास्थ्य सेवाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए। चिकित्सा शिविर और एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान की जा सके।
* नशे के खिलाफ अभियान के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और नशीले पदार्थों की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
* सभी अधिकारी पार्किंग की व्यवस्थाओं को निरंतर मॉनिटरिंग करते रहेंगे तथा सभी पार्किंग सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखी जाएगी जिसकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाए l
पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। इसके अलावा, कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

इस बैठक का उद्देश्य कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करना है ताकि सभी शिव भक्त सुरक्षित और सुगम तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
उक्त बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहेl

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही