
आज के दौर मे जहां घर के बडे बुजूर्गो की सेवा तो क्या करते उनको वृद्धाश्रम मे छोड देते है वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री परदेशी बुजुर्ग के सरेआम वो भी अंतरराज्यीय बस अड्डे पर गौरतलब है कि बीती 13 अक्टूबर को कन्नौज निवासी 102 वर्षीय स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी श्रीमती रामप्यारी देहरादून बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री को बैठी मिल गई जानकारी मिलते ही उन्होने उनके पास जाकर उनके चरण स्पर्श कर उनके हाल चाल जाने साथ ही उनके साथ बैठकर चाय भी जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कन्नौज निवासी 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती रामप्यारी ने पत्र भेजकर 13 अक्टूबर को आईएसबीटी देहरादून में उनका आत्मीय सम्मान करने के लिये आभार व्यक्त किया है। श्रीमती रामप्यारी ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र में लिखा है कि 13 अक्टूबर 2022 को आईएसबीटी पर आपके द्वारा प्रार्थनी का जो सम्मान किया, गया चाय पिलाई गई तथा 102 वर्षीय वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्नौज, उ.प्र. निवासी रामप्यारी पत्नी स्व. श्री रामचन्द्र चतुर्वेदी के चरण छूकर जो आशीर्वाद लिया गया। प्रार्थिनी उन क्षणों को ताउम्र याद रखकर आपके उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना परम पिता परमात्मा से करती है। इससे समाज में बुजुर्गों को सम्मान की भी प्रेरणा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने श्रीमती रामप्यारी को भेजे पत्र में उल्लेख किया है कि अपने गंतव्य कन्नौज पहुंचने पर उन्होंने जिस सहृदयता के साथ शुभकामनायें भेजी है, इसके लिये वे उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की भी कामना की है।

More Stories
केदारनाथ बाबा के धाम मे शराब की तस्करी करने वाले 4 नेपाली चढ़े पुलिस के हत्थे,सोनप्रयाग पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से भारी मात्रा ने अवैध शराब की बरामद, रुद्रप्रयाग पुलिस ने अब तक.1010 बोतल (84 पेटी) शराब व 1.3 कि.ग्रा. चरस के साथ 25 आरोपियों को भेज दिया है जेल,देवभूमी मे चारधाम यात्रा को किसी भी कीमत पर अपवित्र नहीं होने दूंगी – निहारिका तोमर एसपी रुद्रप्रयाग !
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने 25 हज़ारी बदमाश को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी बिहार मे लूट और हत्या मे चल रहा था वांछित,पुलिस और एस ओ जी की टीम ने आरोपिनके कब्ज़े से अवैध हथियार और कारतूस किये बरामद, राजधानी को किसी भी कीमत पर अपराधियों की शरणगाह नहीं बनने दीं जायेगी -प्रमेंद्र डोभाल एसएसपी देहरादून !
उत्तराखंड सरकार ने NEET UG के दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को दीं बड़ी राहत, परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उत्तराखंड परिवहन विभाग की बसों मे कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, सचिव परिवहन बृजेश संत ने जारी किये निर्देश !