-चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग के 41 परिवादों की हुई सुनवाई
गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के सदस्य गिरधर सिंह धर्मशक्तू और राम सिंह मीणा की खंडपीठ ने चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में मानवाधिकार संरक्षण एवं सुशासन के संवेदनीकरण पर परिवादों की सुनवाई के दूसरे दिन गुरुवार को 41 वादों की सुनवाई की। इस दौरान खंडपीठ ने पांच वादों का निस्तारण किया। इस दौरान चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग के वादों की सुनवाई की गई।
चमोली जिला पंचायत सभागार में उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की ओर से आयोजित दो दिवसीय सुनवाई के दौरान कुल 62 परिवादों की सुनवाई की गई। जिनमें से सात वादों का समाधान किया गया। जबकि अन्य परिवादों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर मानवाधिकार आयोग के सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी, निबंधक (विधि) ब्रजेन्द्रमणी त्रिपाठी, अनु सचिव राजेंद्र झिंक्वांण, उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता, नायब तहसीलदार दीप्ति शिखा आदि मौजूद थे।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक