
ऋषिकेश में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां आईडीपीएल चौकी क्षेत्र की विस्थापित कॉलोनी में एक युवक ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी ही मां को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस के अनुसार, विस्थापित कॉलोनी गली नंबर-3 निवासी उषा देवी और उनके बेटे सुमित गौड़ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक रूप ले गई और आरोप है कि गुस्से में सुमित ने अपनी मां पर गोली चला दी। गोली लगते ही उषा देवी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मंजर देखकर लोगों के होश उड़ गये प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी बेटा ही घायल मां को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश लेकर पहुंचा। इसी बीच किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दी।सीओ ऋषिकेश तुषार वोरा ने बताया कि आरोपी युवक नशे का आदी है और आशंका है कि उसने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है उधर एम्स के पीआरओ हेम भट्ट ने बताया कि उषा देवी कि हालत चिंता जनक बनी हुई है डॉक्टर का उषा देवी कि जान बचाने के लिए अथक प्रयास कर रहे है

More Stories
सहस्त्रधारा नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव मे फिर बहा एक पर्यटक, नदी किनारे चेतावनी बोर्ड और नदारद पुलिस ने लील ली एक और जान, बड़ा सवाल आखिर क्या कर रही सीज़न ड्यूटी पर आये पुलिस के जवान.!
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!