
डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट अपनी स्थापना के 10 वर्ष पूरे करने जा रहा है। 12 मार्च से तीन दिवसीय हिमोत्सव-2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। 14 मार्च को हिमोत्सव का समापन होगा।
एसआरएचयू के कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने बताया कि 12 मार्च 2013 को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) की स्थापना की गई। एसआरएचयू में कल यानि 12 मार्च शाम छह बजे से तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह “हिमोत्सव” का आगाज होगा। समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा चुका है। डॉ.मीना हर्ष की अगुवाई में कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों के फैकल्टी सदस्य शामिल हैं। समारोह के पहले दिन उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक व जागर सम्राट पद्म श्री से सम्मानित प्रीतम भरतवाण और उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह के आखिरी दो दिन यानि 13 व 14 मार्च को शाम छह बजे से छात्र-छात्राओं सहित फैकल्टी व स्टाफकर्मी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 13 मार्च को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें क़रीब 78 छात्राओं को एकेडमिक अवॉर्ड, 63 छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा, श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित द्वितीय वैल्यू एजुकेशन के 14 विजेता, 41 छात्र-छात्राओं को लिटरेरी अवॉर्ड सहित स्पोर्ट्स अवॉर्ड में बेस्ट एथलीट व कॉलेज को सम्मानित किया जाएगा,

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा